इयान चैपल ने दी सलाह, 'गेंद स्टंप से टकराए तो बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हो'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने एलबीडब्ल्यू से जुड़े नियमों में मामूली बदलाव का प्रस्ताव देते हुए कहा, 'अगर गेंद विकेटों से टकराए तो बल्लेबाज को आउट दिया जाए। फिर चाहे गेंद कहीं भी पिच हुई हो या फिर किसी भी लाइन पर बल्लेबाज से टकराई हो।' चैपल आगे बोले, 'कप्तानों को गेंद पर काम करने के एक तरीके पर सहमति बनानी होगी जिससे कि स्विंग गेंदबाजी को प्रोत्साहन मिले।'
