आईसीसी ने जारी किया अगले 5 साल का शेड्यूल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Scroll.in
आईसीसी ने 2018 से लेकर 2023 तक का अपना शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे मैच शामिल है. 2019 में भारत वेस्टइंडीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुरुआत करेगा. इसके बाद 2020 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों की शुरुआत होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स में 2021 में खेला जाएगा. आईसीसी के फ्यूचर प्लान की जानकारी चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने दी है.