बॉल टेंपरिंग कानून में आईसीसी ने किया बड़ा बदलाव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/ICC
पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के बाद अब श्रीलंका के कप्तान ने भी गेंद से छेड़छाड़ की थी. जिसके बाद आईसीसी ने इन सभी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था. वही अब आईसीसी ने एक बार फिर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए इसके कानून में बड़ा बदलाव किया है. अब मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने वाले खिलाड़ी पर छह टेस्ट या 12 वनडे का प्रतिबंध लगाया जाएगा.