ICC ख़त्म कर रही है चैपियंस ट्राफी, 2021 में होगा वर्ल्ड T20
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ICC
विश्व भर में क्रिकेट से जुड़े मामलों पर नियन्त्र्ण रखने वाली ICC बोर्ड ने चैपियंस ट्राफी को समाप्त करने का मन बनाया है. जानकारी है कि गुरूवार को हुई एक बैठक में बोर्ड काउंसिल के सदस्य डेव रिचर्डसन ने 2021 में भारत में आयोजित चैपियंस ट्राफी की बजाय वर्ल्ड T20 मैच कराने का फैसला किया है. जहां पहले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल होने वाली थी वहीं अब वर्ल्ड T20 में 16 टीमें हिस्सा लेंगी. ICC के इस फैसले पर BCCI ने भी सहमति जताई है.