दर्शक को गाली देने पर बेन स्टोक्स पर ICC कर सकता है कार्रवाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लिश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर आचार संहिता उल्लंघन और खराब आचरण के लिए ICC कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन आउट होकर पैवेलियन लौटते वक्त बेन स्टोक्स ने एक दर्शक को गाली दी थी। हालांकि खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्टोक्स ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।