ICC ODI Ranking: बल्लेबाजों में टॉप पर कोहली, बुमराह को एक स्थान का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC ने ताजा ODI Ranking जारी की है। जिसमें टॉप-10 बल्लेबाजों में केवल दो भारतीय शामिल हैं। लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर, जबकि रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी ओर टॉप-10 गेंदबाजों में केवल एक भारतीय जसप्रीत बुमराह हैं। जिन्हें इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ। बुमराह नंबर-2 हैं, जबकि ट्रेंट बोल्ट नंबर-1 हैं।
