ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हुई मिताली राज, मंधाना को हुआ नुकसान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय कप्तान मिताली राज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा पंहुचा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाने वाली मिताली की टॉप-5 में वापसी हुई है। वहीं स्मृति मंधाना को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। बता दें स्मृति ने पहले वनडे में 25 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए थे। वनडे रैंकिंग में मिताली अक्टूबर 2019 के बाद से अब शीर्ष पांच खिलाड़ियों में वापस लौटीं हैं।