ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट और रोहित का दबदबा बरकरार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया जारी हुई आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा है। जबकि गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान टॉप टू स्थान पर काबिज हैं। हालांकि इस रैंकिंग में रवींद्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो इस समय नंबर आठ पर पहुंच गए हैं।
