ICC रैंकिंग: टेस्ट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने स्टोक्स, विलियमसन को भी हुआ फायदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ICC द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को खूब फायदा हुआ है।टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में किवी कप्तान केन विलियमसन को खूब फायदा हुआ है और संयुक्त रूप से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स टेस्ट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। 446 रेटिंग्स के साथ स्टोक्स ने जेसन होल्डर (434) को पीछे छोड़ा है।