बेयरस्टो को आईसीसी की फटकार; डिमेरिट अंक भी दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईसीसी ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण फटकार लगाई। इसके साथ ही आईसीसी ने बेयरस्टो को एक डिमेरिट अंक भी दिया है। बता दें बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के 5वें और आखिरी टी-20 मैच में ये हरकत की थी। पारी के 7वें ओवर में बेयरस्टो ने कुछ गलत कहा, जिसे स्टंप माइक्रोफोन ने रिकॉर्ड कर लिया।
