ICC ने ठुकराई BCCI की मांग, कहा- पाक से संबंध खत्म करना हमारे दायरे में नहीं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: www.icc-cricket.com
शनिवार को BCCI की एक मांग को ICC ने यह कहते हुए खारिज कर दिया इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है. पुलवामा अटैक के बाद BCCI एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होने पाक का बिना नाम लिए मांग की थी, कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को विश्व कप 2019 में शामिल न किये जाये. शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली ICC बोर्ड की बैठक में विचार किया गया, लेकिन कुछ ही वक्त बाद ICC ने स्पष्ट किया कि किसी देश का बहिष्कार करने का फैसला सरकारी स्तर पर होता है और ऐसा कोई नियम नहीं है.
