ICC ने जारी की रैंकिंग, स्टीव स्मिथ पहुँचे दूसरे स्थान पर, विराट का पहला नम्बर बरकरार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC ने सोमवार को क्रिकेटरों और टीम की नई टेस्ट रैंकिंग जारी की। जिसमे विराट कोहली अभी भी पहले नम्बर पर बरकरार है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम के लिहाज से देखे तो इस रैंकिंग में भारत शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड और तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका है।
