ICC ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में UAE के 3 क्रिकेटर्स को किया सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
UAE के 3 क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए। जिनमें UAE के कप्तान मोहम्मद नवीद, बल्लेबाज शैमन अनवर और तेज गेंदबाज कादिर अहमद शामिल हैं। ICC ने तत्काल प्रभाव से तीनों को सस्पेंड किया। बता दें तीनों ही खिलाड़ियों को एंटी करप्शन के 13 नियमों को तोड़ने के लिए सजा दी गई है। इनके साथ मेहरदीप छायाकर पर भी भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
