ICC ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को तत्काल प्रभाव किया निलंबित
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दुनियाभर में क्रिकेट के प्रसार के लिए काम करने वाली संस्था के इस फैसले से जिम्बाब्वे के खिलाड़ी काफी निराश हैं। इसके पीछे आईसीसी का तर्क है कि इस देश में क्रिकेट में सरकार हस्तक्षेप कर रही है। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर का कहना है कि जिम्बाब्वे में आईसीसी नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
