आईसीसी टी-20 रैंकिंग जारी, कोहली को एक स्थान का फायदा, शीर्ष 10 में दो भारतीय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में डिकॉक 4 स्थान ऊपर शीर्ष 10 में 8वें नंबर पर पहुंचे। उनके साथी खिलाड़ी रिजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम की भी रैंकिंग सुधरी। मार्करम अब 11वें तो हेंड्रिक्स शीर्ष 20 में पहुंचे। इसके अलावा विराट कोहली को भी फायदा हुआ है। वह अब एक स्थान के फायदे के साथ चौथे नंबर पर काबिज हो गए हैं। वहीं केएल राहुल छठे स्थान पर बरकरार हैं।
