x

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022: सिकंदर रजा ने सर्वाधिक छक्के लगाए, दासुन शनाका ने सर्वाधिक कैच पकड़े

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने टी-20 विश्व कप 2022 में सर्वाधिक 11 छक्के लगाए। 10 छक्कों के साथ इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और श्रीलंका के कुसल मेंडिस दूसरे नंबर पर रहे। 9 छक्कों के साथ दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 9 कैच श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने लिए। नंबर दो पर आयरलैंड के मार्क अडेयर ने 8 कैच लिए। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और भारत के सूर्यकुमार यादव ने छह कैच लिए।