आईसीसी टी-20 विश्व कप: इस बार दो शतक लगे, राइली रूसो और ग्लेन फिलिप्स ने किया कारनामा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे। रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। यही इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ पारी है। दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन का है, जो फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
