आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: गेंदबाजों में पैट कमिंस की बादशाहत बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करने वाले पेसर पैट कमिंस दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड, न्यूजीलैंड के नील वैगनर, टिम साउदी क्रमश: दूसरे, तीसरे और चोथे पेसर हैं। भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बने जोश हेजलवुड को तीन स्थान का फायदा हुआ है, वो टॉप-5 में पहुंच चुके हैं। आर अश्विन 9वें नंबर तो जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर हैं।
