ICC टेस्ट रैंकिंग : कोहली और पुजारा अपने स्थानों पर कायम,अश्विन फिसले
Shortpedia
Content Team
आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के लिए खुशखबरी सामने आयी है | कप्तान विराट कोहली और मध्यक्रम की रीढ़ चेतेश्वर पुजारा क्रमशः दूसरे और छठे स्थान पर बने हुए है।ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ चुके है | इस रैंकिंग में सबसे लम्बी छलांग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट के मैन ऑफ़ दा मैच रहे मिचेल स्टार्क ने मारी है। उन्होंने इस टेस्ट रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ पांचवा स्थान हासिल किया है।