ICC टेस्ट रैंकिंग: नंबर-1 बल्लेबाज कोहली, नंबर-1 टीम भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ICC ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें विराट कोहली नंबर-1 बल्लेबाज हैं। चेतेश्वर पुजारा 1 अंक के नुकसान के साथ नंबर-7 और अजिंक्य रहाणे नंबर-9 पर हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम 2 पायदान ऊपर नंबर-5 पर हैं। शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में केवल 3 भारतीय हैं। जसप्रीत बुमराह नंबर-6, आर. अश्विन नंबर-8, मोहम्मद शमी नंबर-9 पर काबिज हैं। 5,046 अंकों के साथ भारतीय सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम है।
