ऋषभ पंत की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, कोहली की रैंकिंग में गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत 13 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंचे। शुभमन गिल 21 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुंचे। केन विलियमसन टॉपर हैं। स्टीव स्मिथ नंबर दो, मार्नस लैबुशेन एक स्थान के फायदे से नबंर तीन, विराट कोहली नंबर 4 तो जो रुट नंबर 5 हैं। टॉप 10 में अन्य भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा सातवें और अजिंक्य रहाणे नौवें स्थान पर हैं।
