न्यूजीलैंड को पछाड़कर ICC महिला टी20 रैंकिंग में भारत पहुंचा तीसरे नंबर पर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: PTI
आईसीसी की ताजा टी 20 विश्व रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पछाड़ते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले दो स्थानों पर डटे हुए हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाला भारत 270 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं रैंकिंग में 15 अंकों की उछाल के साथ ब्राजील 11वें पायदान पर है।
