ICC Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Australia में जारी ICC Women's T20 World Cup का 13वां मैच आज Junction Oval में खेला गया। जहां न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 18.2 ओवरों में 91 रनों पर ऑलआउट हुई। जवाब में बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर्स 19.4 ओवरों में 74 रनों पर ऑलआउट हुईं। 11 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाली कीवी महिला गेंदबाज Hayley Jensen, Player of the Match रहीं।
