x

आईसीसी T20 रैंकिंग में भारत पहुंचा दूसरे स्थान पर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: AFP

आईसीसी ने T20 रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारत ने एक स्थान की उछाल लेकर वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. पिछले दिनों आयरलैंड के खिलाफ हुए दो टी-20 मैचों में उसने धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया. जिसका उसे यहां फायदा हुआ. इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले उसने एक बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि पाकिस्तान अभी भी इस अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है. जहां पाकिस्तान 131 अंक पर है वही भारत उससे 8 अंक पीछे 123 अंक पर है