2023 विश्व कप नहीं जीता बांग्लादेश तो 2027 तक खेलना जारी रखूंगा- शाकिब अल हसन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने एक बड़ा बयान दिया है। 34 साल के शाकिब ने कहा है कि यदि बांग्लादेश 2023 विश्व कप जीतने में सफल नहीं हो सका तो वह 2027 तक खेलना जारी रख सकते हैं। हाल ही में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी और शाकिब का कहना है कि यदि मौका मिला तो वह टीम की मानसिकता बदलना चाहेंगे।