यदि पूरी तरह हैं फिट तो धोनी को जरूर करनी चाहिए वापसी- रोहित शर्मा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सुरेश रैना के साथ लाइव चैट के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि यदि धोनी अच्छी शेप में हैं तो उन्हें जरूर वापसी करनी चाहिए। रैना ने रोहित को बताया कि प्रैक्टिस सेशन में धोनी अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे। रैना ने कहा, "वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उनकी फिटनेस बेहतरीन थी।" बकौल रैना, 'मुझे भरोसा है कि धोनी के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है।'