कोरोना नहीं रुका तो इस साल के बाद भी ओलंपिक का आयोजन होगा मुश्किल: जापानी प्रधानमंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो ने कहा कि अगर कोरोना के कारण स्थिति ठीक नहीं होती तो अगले साल भी ओलंपिक खेलों का आयोजन मुश्किल होगा। टोक्यो ओलंपिक इसी साल होने थे लेकिन कोरोना के कारण इन्हें सालभर के लिए टाला गया है। ओलंपिक से संबंधित सवाल के जवाब में शिंजो ने कहा कि यह जरूरी है कि खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित महसूस करें और इसके लिए जरूरी है कि वायरस रुके।
