आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोलकाता में चल रहे आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मोहन बागान ने अपने प्रतिद्वंदी ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया। मोहन बागान के अगले सत्र में इंडियन सुपर लीग में शामिल होने के साथ ही टीम ने शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत कर लिया। वह दूसरे स्थान पर चल रही पंजाब एफसी से 6 अंक ऊपर है। ईस्ट बंगाल के लिए एकमात्र गोल मार्कोस जिमेनेज ने 72वें मिनट में किया।