गांगुली की तबीयत में सुधार, आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सौरव गांगुली की तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। कोलकाता के अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सौरव गांगुली के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और अगर स्वास्थ्य जांच में उनका सब कुछ सामान्य रहा तो उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। बीते दिनों ही वो अस्पताल में हृद्य संबंधी समस्याओं के चलते भर्ती हुए थे।
