पांचवे टेस्ट में भारत पहुंचा मजबूत स्थिति में
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है. वही अब औपचारिकता पूरी करने के लिए भारत ने पांचवा टेस्ट ओवल में खेलने की शुरुआत कर दी है. भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 171 रन पर ही 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. फिलहाल क्रीज पर जोस बटलर और सैम कुरेन इंग्लैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने की कोशिश कर रहे है. भारत इस मैच में जीत से सीरीज का अंत करना चाहता है