'Japan Open 2019' टूर्नामेंट में सिंधू की नजरें होंगी खिताब पर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदुस्तान की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में मिली हार के बाद मंगलवार से शुरू हो रहे जापान ओपन में जीत के साथ इस साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगी। इस टूर्नामेंट में साइना नेहवाल की वापसी होगी, जो फिटनेस समस्याओं के कारण इंडोनेशिया ओपन में भाग नहीं ले पाई थीं। यह टूर्नामेंट 23 जुलाई से शुरू होने वाला है जो 28 जुलाई तक चलेगा।
