अर्जुन जाट व अरविंद सिंह की जोड़ी टोक्यो ओलंपिक में नौकायन की पुरुष युगल स्पर्धा के लिए हुई क्वालिफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अर्जुन जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने नौकायन की एशिया ओशिनिया कॉन्टिनेंटल रेगाटा इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ भारतीय जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए नौकायन की पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले चार और भारतीय खिलाड़ियों ने ओमान में मुसना ओपन चैंपियनशिप के माध्यम से टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालीफाई किया। साई ने जानकारी दी।
