सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनीष पांडे ने 12 चौके और 10 छक्के की मदद से बनाये 54 गेंदों में 129 रन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे के सितारे इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने मंगलवार को सर्विसेस के खिलाफ मैच में 54 गेंदों में नाबाद 129 रनों की तूफानी पारी खेली। 108 रन तो मनीष ने 12 चौके और 10 छक्कों से ही बना डालें। इसके साथ ही मनीष दूसरी सबसे बड़ी टी ट्वेंटी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
