भारतीय टीम के बैटिंग स्कोरबोर्ड को वीरेंद्र सहवाग ने बताया भूल जाने का OTP
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए। इस बीच टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक अजीबोगरीब ट्वीट किया। सहवाग ने भारत के बल्लेबाजों के स्कोर को एक ओटीपी में कंवर्ट करते हुए लिखा, 'इसको भूल जाने का ओटीपी है 49204084041।' इस ट्वीट पर यूजर्स ने मिलाजुला रिएक्शन दिया है।
