बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक से करना पड़ा संतोष
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण रद्द हो गया. रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक के साथ संतोष करना पड़ा. ऐसे में न्यूजीलैंड 4 मैचों में 3 जीत के साथ कुल 7 अंक लेकर पहले पायदान पर काबिज है. वहीं भारत 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है.
