दूसरे दिन ही टीम इंडिया की पहली पारी 107 पर खत्म
Shortpedia
Content Team
लॉर्ड्स में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही भारतीय टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई. टेस्ट का पहला दिन तो बारिश की भेंट चढ़ गया था वहीं दूसरे दिन भारतीय पारी की शुरुआत में तीन बल्लेबाज 15 रन पर ही पवेलियन लौट गए. केवल भारतीय कप्तान विराट कोहली ही 23 रन बना सके. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 20 रन देकर 5 भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय पारी की कमर ही तोड़ दी.