भारत का भगोड़ा विजय माल्या कर रहा है टीम इंडिया से मिलने की कोशिश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: AP
भारत के कई बैंकों से लगभग 9 हज़ार करोड रुपए लेकर फरार हुआ शराब कारोबारी विजय माल्या इन दिनों ब्रिटेन में है. जहां उस पर कानूनी कार्रवाई चल रही है. इसी बीच विजय माल्या ने इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से मिलने की कोशिश की है. पहले तो उसने कप्तान विराट कोहली से मिलने का प्रयास किया लेकिन फिर उसने अन्य खिलाड़ियों से भी संपर्क साधने की कोशिश की है. जिसके बाद बीसीसीआई और मोदी सरकार में खिलाड़ियों से उसकी मुलाकात पर रोक लगा दी है.