भारत ए ने वेस्टइंडीज को हराकर किया सीरीज पर कब्जा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/BCCi
जहां एक ओर नेटवेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है. वहीं भारत ए भी पीछे नहीं है. उसने चार दिनों के अनाधिकृत टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज पर कब्जा किया है. भारत ए को वेस्टइंडीज ने 321 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. और वेस्टइंडीज को इस मैच में 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारत ए ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की है.