अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ भारत पहली पारी में 474 पर ऑल आउट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@BCCI
बेंगलुरु में भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में ऑल ऑउट होकर 474 रन बनाये. इससे पहले पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट खोकर 347 रन बनाये थे. आज दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत के पुछल्ले बल्लेबाज भारतीय पारी में मात्र 53 रन ही जोड़ सके. इससे ये साबित होता है कि अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज जबरदस्त तैयारी के साथ मैदान में उतरे है. लेकिन भारत भी टेस्ट की नंबर 1 टीम है इतनी जल्दी हार नही मानेगी.