ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले अमित पंघल ने रचा इतिहास, बने नंबर वन मुक्केबाज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओलंपिक क्वालिफायर्स से पहले गुरुवार को आईओसी की बॉक्सिंग टास्क फोर्स की ताजा रैंकिंग के अनुसार, वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल को 52 किलोग्राम वर्ग में नंबर वन रैंकिंग मिली है। अमित पिछले 10 साल से अधिक समय से इस कैटेगरी में टॉप रैंकिंग पाने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विजेंदर सिंह ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी।
