Ind vs NZ 5th ODI: कीवियों को हराकर टीम इंडिया ने 4-1से जीती सीरीज, मोहम्मद शमी बने मैन ऑफ द सीरीज
Deeksha Mishra
News Editor
रविवार को वेलिंगटन में खेले गए 5वें और आखिरी वनडे में इंडियन टीम ने कीवियों को 35 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 252 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 217 रन ही बना पाई. इस मैच में भारत की शुरूआत खराब रही मगर रायडू(90) ने 5वें विकेट के लिए विजय कुमार(45)के साथ 98 रनों की साझेदारी की. वहीं पांड्या ने 22 गेंदों पर 5 छ्क्के और 2 चौके मारकर 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में मदद की.
