भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 6 विकेट से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड-भारत के 5 टी-20 मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला गया। जहां टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 19वें ओवर में ही जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58, लोकेश राहुल ने 56 और कोहली ने 45 रन बनाए। बता दें मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर को मिला।
