एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Times of India
धीरे-धीरे हर खेल में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले दिनों हुई सभी प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीटों ने देश को गोल्ड जिताया और अब हॉकी टीम ने भी एशियन चैंपियन ट्रॉफी में अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 3-1 से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है. हालांकि मैच की शुरुआत में पाकिस्तान भारत पर हावी हो गया था. लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई.