शफाली का लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक, भारत ने विंडीज को 10 विकेट से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराकर 2-0 से आगे हुई। 15 वर्षीय शफाली वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने नाबाद 69 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने नाबाद 30 रन बनाए। शफाली पिछले ही मैच में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बनी थी। दीप्ति ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए।
