भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराकर टी-20 सीरीज पर भी किया कब्जा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@BCCI
24 साल बाद लखनऊ के स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतराष्ट्रीय मैच खेला गया जिसे जीतकर भारत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया. भारत ने वेस्टइंडीज पर 71 रनों से जीत दर्ज कर T20 सीरीज पर भी कब्जा किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195 रन बनाए जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 124 रनों पर ही ढेर हो गई. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और गेंदबाजी में कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में शानदार भूमिका निभाई