पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को दी 8 विकेट से मात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: BCCI
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला गया जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस जीत की पटकथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रोहित और विराट ने. दोनों ने शानदार शतक जमाते हुए भारत को जीत की दहलीज पार करवाई. वेस्टइंडीज ने भारत को जीतने के लिए 322 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारत में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.