विराट कोहली को पेटा इंडिया ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर 2019
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को पेटा द्वारा जारी रिपोर्ट में पता चला कि भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए कामों के चलते पेटा ने पर्सन ऑफ द ईयर 2019 चुना है. दरअसल कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को छोड़ने के लिए पेटा इंडिया को पत्र लिखा था, क्योंकि इस हाथी को 8 लोगों ने बुरी तरह से पीटा था.
