BATC में थाइलैंड को हराकर भारत ने पक्का किया मेडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय पुरुष टीम ने Badminton Asia Team Championships में थाईलैंड पर 3-2 की जीत से सेमीफाइनल का मेडल पक्का किया। किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत को पहले दो सिंगल्स मुकाबलों में हार का जरूर सामना करना पड़ा, लेकिन भारत ने अगले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। जिसमें एक सिंगल्स और दो डबल्स मुकाबले शामिल थे। बता दें भारत सेमीफाइनल में अब दो बार के चैंपियन इंडोनेशिया से भिड़ेगा।
