भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, हो सकती है अश्विन या इशांत की एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bcci
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज होगा। जहां भारतीय टीम सात साल बाद लॉर्ड्स जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत यहां अब तक केवल 2 मैच जीत सका है। सात साल पहले एमएस धोनी की कप्तानी में और 1986 में कपिल देव की अगुवाई में भारत इस मैदान पर जीता था। स्पिनर आर अश्विन या पेसर इशांत शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
