कॉमनवेल्थ में भारत ने गोल्ड में लगाई हैट्रिक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@manukumarjain
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में आज तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए बहुत शानदार रही. भारत के सतीश शिवलिंगम ने तीसरा गोल्ड भारत के खाते में दर्ज कराया. सतीश ने ये मेडल 77 किलोग्राम वर्ग में जीता. सतीश ने स्नेच में 144 तो क्लीन एंड जर्क में 173 किलोग्राम भार उठाया. और उनका कुल स्कोर 317 रहा. उन्होंने इंग्लैंड के जैक ओलिवर को 5 पॉइंट से मात दी. जैक का स्कोर 312 रहा. 305 स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया के फ्रैंकोइस तीसरे स्थान पर रहे.